इंदौर:अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में कोच द्वारा एक छात्रा के साथ की गई अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। छात्रा बोली कि उसके सपनों को कुचलने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।मल्हारगंज निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि घटना 8 नवंबर 2023 की हैं जब उसे प्रैक्टिस के दौरान कोच मोहसिन ने रायफल पकड़ाने के बहाने गलत तरीके से छुआ और विरोध पर धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो करियर खत्म कर देगा।
घटना सामने आने पर पीडि़ता ने भाई के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मोहसिन खान पर आरोप है कि वह एकेडमी में हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता था। उसके मोबाइल से 150 से अधिक लड़कियों से प्रेम संबंध और अश्लील वीडियो के साक्ष्य मिले हैं। वहीं मामले में एसीपी शिवेंदु जोशी का कहना है कि, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के साथ ही आईपीसी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अन्य पीडि़ताओं के सामने आने की स्थिति में केस का दायरा बढ़ सकता है।
