हाइवे हीरो ट्रस्ट ने किया अद्वितीय महिलाओं को किया सम्मानित

हाइवे हीरो ट्रस्ट ने किया अद्वितीय महिलाओं को किया सम्मानित

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) हाइवे हीरो ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को यहां महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जिसमें समाज की अनसुनी नायिकाओं जैसे महिला ड्राइवरों, उद्यमियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया और इस मौके पर फैशन शो ‘वॉक टू एम्पावर’ का आयोजन किया गया, जिसमें महिला ड्राइवरों ने स्वयं हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में प्रेरणादायक महिलाएं, विशिष्ट अतिथिगण और युवा समर्थकों ने महिला सशक्तिकरण के इस समारोह में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिला पुरस्कार समारोह था, जिसमें 17 महिलाओं को उनके साहस और समाज में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में सांसद बंसुरी स्वराज भी मौजूद थी।

कार्यक्रम में सूफी गायक विक्की आहुजा और बॉलीवुड सिंगर विशाल श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक रंग भरे। अपनी सूफी संगीत के प्रति गहरी लगन के साथ विक्की आहुजा ने अपनी आत्मीय प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक्स फैक्टर इंडिया और राइजिंग स्टार के फेम विशाल श्रीवास्तव ने अपनी मधुर आवाज और संगीत कौशल से लोगों का दिल जीता। उनका टी-सीरीज के साथ ‘जोगीरा’ गाना उनके गायन कौशल को प्रदर्शित करता है और भारी प्रशंसा प्राप्त कर चुका है। उनके और विक्की आहुजा के संगीत के संगम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

हाइवे हीरो ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष बलवंत सिंह भुल्लार ने कहा, “ महिलाएं हमारे देश की प्रगति की रीढ़ हैं। यह आयोजन उनकी ताकत, साहस और अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए है। वे नैतिकता, वफादारी, निर्णायकता और नेतृत्व का प्रतीक हैं, और महिलाओं को सशक्त बनाकर हम राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं। हाइवे हीरो ट्रस्ट में हम दृढ़ विश्वास रखते हैं कि उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना केवल एक आवश्यकता नहीं बल्कि एक कर्तव्य है—उन्हें वह पहचान और समर्थन देना जो वे सच्चे हकदार हैं।”

Next Post

केंद्र सरकार ने इंफोसिस के खिलाफ शुरू की कार्रवाई : एनआईटीईएस

Mon Mar 10 , 2025
बेंगलुरु, 10 मार्च (वार्ता) नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट (एनआईटीईएस) की औपचारिक शिकायत के बाद केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस के खिलाफ प्रशिक्षुओं की कथित अवैध बर्खास्तगी को लेकर जांच शुरू कर दी है। एनआईटीईएस ने इंफोसिस पर प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 और प्रशिक्षुता नियम, […]

You May Like