डिप्टी कलेक्टर के बंगले से 11 लाख की चोरी, जेवरात सहित कीमती सामान ले गए चोर

भोपाल। शहर के पॉश इलाके चार इमली में डिप्टी कलेक्टर के बंगले से 11 लाख रूपए का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है. डिप्टी कलेक्टर अल्का सिंह के बंगले में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए जेवरात सहित जरूरी सामानों की चोरी की. मामले की शिकायत पर हबीबगंज थाना पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में भी लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी के बंगले पर चोरी की घटना, तब हुई जब वह शहर के बाहर गई थी. अज्ञात चोरों ने बंगले के अंदर रखे सोने-चांदी के सारे जेवर समेटते हुए, कई महंगी घडिय़ां भी अपने साथ ले गए. चोरी हुए सामानों की कीमत करीब 11 लाख रूपए आंकी गई है. डिप्टी कलेक्टर अपने पति का इलाज कराने के लिए पूरे परिवार के साथ 3 नवंबर को केरल गई थीं. 10 नवंबर को जब वह लौटी तो उन्हें बंगले में चोरी की जानकारी हुई. इन तारीखों के बीच चोरी की घटना होने का अनुमान लगया गया है. थाने में मामले की जानकारी दी गई. एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की.

हबीबगंज थाना पुलिस ने अधिकारी के बंगले पर हुई चोरी के मामले को लेकर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. बंगले पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने से अज्ञात चोरों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस ने कुछ ऐसे संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिनके जरिए से आरोपी तक पहुंचा जा सके.

Next Post

प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने की आत्महत्या की कोशिश

Wed Nov 12 , 2025
भोपाल। शाहजहानाबाद पुलिस ने मोतिया तालाब में कूदकर आत्महत्या करने के इरादे से पुहंची युवती को समय रहते बचा लिया. प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने ऐसा करने की कोशिश की थी. तलाब की दिवार पर चढ़ी युवती को पुलिसकर्मियों ने समझाते हुए उसे यह कदम उठाने से पहले रोक […]

You May Like