
भोपाल। शाहजहानाबाद पुलिस ने मोतिया तालाब में कूदकर आत्महत्या करने के इरादे से पुहंची युवती को समय रहते बचा लिया. प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने ऐसा करने की कोशिश की थी. तलाब की दिवार पर चढ़ी युवती को पुलिसकर्मियों ने समझाते हुए उसे यह कदम उठाने से पहले रोक लिया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगवार देर रात्रि पुलिस गश्त के दौरान मोतिया तालाब के पास एक युवती की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी. आसपास सर्च लाईट के जरिये देखा गया, तो तालाब की निर्माणाधीन दीवार पर एक युवती दिखाई दी. युवती के आत्महत्या किये जाने का अंदेशा होने पर गश्ती पुलिस टीम मौके पर वहां पहुंची और उसे नीचे उतारा गया.
पुलिस की पूछताछ में युवती ने प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या करने कदम उठाना बताया. पुलिस ने मौके पर युवती के परिजनों को भी मौके पर बुलाया और सभी को समझाईश दी.
