
भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में लाल बस में सफर के दौरान एक यात्री के साथ लूट की घटना हो गई. पीडित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. आरोपी की तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी दिनेश मीना ने शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शनिवार को देर शाम जब वह इलाके में लाल बस में बैठकर कहीं जा रहे थे. उनके पैंट की एक जेब में रखे पर्स, जिसमें करीब 9 हजार रूपए नकद, पैन और आधार कार्ड चोरी हो गए. पीडि़त ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
