
सारनी। जिला कांग्रेस कमेटी की जंबू कार्यकारिणी मे महिलाओ को शामिल नहीं करने से कांग्रेस नेत्रियां बेहद नाराज है. वहीं दूसरी तरफ नई कार्यकारिणी मे बंगाली एवं अन्य समाज के लोगो नहीं रखा गया है.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीएम बेले ने कहा कि कांग्रेस महिलाओ को आरक्षण देने की बात करती है और महिलाओ को नई कार्यकारिणी मे जगह नहीं दी है. उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी मे 15 महासचिव बना दिये है. आधे से ज्यादा निष्क्रिय है. ऐसे नेताओं को महासचिव बना दिया गया है. जबकि कई महिला नेत्रियों जो सक्रिय रूप से कांग्रेस के आंदोलन मे शामिल रहती है.इसके बावजूद भी एक भी महिला नेत्रियों को संगठन मे तवज्जो नहीं दी गई है.श्री बेले ने कहा कि उषा नायडू ने कांग्रेस कि कार्यकारिणी मे महिलाओ को नहीं लेने पर नाराजगी जताई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेले ने जिला कार्यकारिणी मे महिलाओ एवं सभी समाज के नेताओं को शामिल करने की मांग की है.
