ग्वालियर। जे.सी.मिल्स उ.मा. विद्यालय बिरलानगर के टैगोर सभागार में वार्षिकोत्सव विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि संजय कुमार निगम प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पागनवीसी, विशिष्ट अतिथि व्याख्याता दीपक शर्मा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी एवं सुनील शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे।
मुख्य अतिथि संजय निगम ने कहा कि लक्ष्य तय करके ही विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। जिसका लक्ष्य निर्धारित नहीं होता उसको मंजिल नहीं मिलती है। इसलिए लक्ष्य के साथ कठिन परिश्रम कर पढ़ाई की जाए तो सफलता सवतः ही मिल जाती है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने कहा कि शिक्षा एक इंसान के जीवन में बहुत अहमियत रखती है शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन का सर्वांगीण विकास होता है इसलिए जीवन में अगर कुछ बनना है तो उसके लिए शिक्षा जरूरी है। विद्यालय आगामी सत्र में अपना 100 स्थापना दिवस मनाने के लिए अग्रसर है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सुनील शर्मा ने भी छात्र छात्राओं से कहा कि वे स्कूल में किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कार व देश भक्ति का पाठ भी पढें और अपने माता पिता के प्रातः उठकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। मंच संचालन श्याम सिंह तोमर द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर. सी. गुप्ता द्वारा हरी माली, हरी राम, रघुनाथ, सुमित्रा देवी को सम्मानित किया गया।