आस्ट्रेलिया ने गॉल टेस्ट पर शिकंजा कसा

गॉल 08 फरवरी (वार्ता) मैथ्यू कुनमन (52 रन पर चार विकेट) और नेथन लॉयन (80 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने यहां दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान श्रीलंका के आठ विकेट मात्र 211 रन पर झटक कर अपना शिकंजा कस लिया है।

मेजबान टीम ने अब तक महज 54 रन की मामूली बढ़त हासिल कर सकी है। आस्ट्रेलिया की कोशिश श्रीलंका की दूसरी पारी को जल्दी समेटकर श्रृंखला 2-0 से जीतने के लिए लक्ष्य का पीछा करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 414 रन बनाए थे। श्रीलंका ने एक समय 81 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिससे ऐसा लग रहा था कि उसे तीन दिन में एक और पारी की करारी हार का सामना करना होगा मगरर एंजेलो मैथ्यूज (76) ने अर्धशतकीय पारी खेल कर श्रीलंका की उम्मीदों को जिंदा रखा। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा के साथ 48 रन की साझेदारी की और कुसल मेंडिस के साथ 70 रनों की साझेदारी निभाई।

उनके स्टंप तक डटे रहने की उम्मीद थी लेकिन दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले उनकी चुनौती समाप्त हो गई जब उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर स्वीप करने का प्रयास किया, लेकिन फाइन लेग पर ब्यू वेबस्टर द्वारा शानदार कैच लपका गया।

 

Next Post

पैसे पांच गुना करने का लालच देकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

Sat Feb 8 , 2025
5 से 6 लोगों को बनाया था ठगी का शिकार, बरगवां थाना का मामला नवभारत न्यूज सिंगरौली 8 फरवरी। मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के बीच बरगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लाखों की ठगी करने वाली महिला को पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन