पुलिसकर्मी ने शादी में कट्टे से किया फायर तो पास खडी 10 वर्षीय दूल्हे की बहन झुलसी

ग्वालियर: हजीरा थाना इलाके में एक पुलिसकर्मी की लापरवाही की वजह से 10 वर्षीय बालिका झुलस गयी। यह हादसा रात में राजीव आवास योजना की मल्टी में हुआ है। जहां बच्ची के भाई की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। हजीरा थाना में पदस्थ सैनिक सरदार सिंह कार्यक्रम में पहुंचा और कट्टा लेकर फायर कर दिया। फायरिंग के समय पास ही खड़ी बच्ची डोली सिकरबार के चेहरे पर गन पाउडर आ गया। जिससे वह झुलस गयी। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को छर्रे लगे हैं। जबकि पुलिस ने बताया है कि मेडीकल रिपोर्ट में छर्रे की पुष्टि नहीं हुई है।

डोली सिकरवार, जो पांचवीं कक्षा में पढ़ती है, अपने भाई की शादी की तैयारियों में शामिल थी। रात में शादी का एक कार्यक्रम मल्टी परिसर में चल रहा था। डोली अपने हमउम्र बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी हजीरा थाने का जवान सरदार सिंह वहां पहुंचा। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि वह नशे की हालत में था और कट्टा लेकर आया था। उसी दौरान उसने फायर किया, जिससे अचानक डोली जोर से चिल्लाई। जब परिजन और अन्य लोग पहुंचे तो देखा कि उसका चेहरा झुलस चुका था। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

Next Post

जबलपुर में भी देखने मिलेंगे टाइगर, पैंथर और भालू

Thu Jul 3 , 2025
जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर जबलपुर अब पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान की ओर अग्रसर है। पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से मदन महल की पहाड़ियों पर स्थित ठाकुरताल […]

You May Like