भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम जारी रहना चाहिए-डेविड लैमी

इस्लामाबाद/लंदन (वार्ता) ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम जारी रहना चाहिए और क्षेत्र में संघर्ष किसी के हित में नहीं है।

पाकिस्तान के दौरे पर आए श्री लैमी का यह बयान उनकी आधिकारिक यात्रा के समापन पर आया है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व से मुलाकात की और कई क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने ”एक्स” पर एक वीडियो संदेश में कहा, ”पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम जारी रहना चाहिए। क्षेत्र में संघर्ष किसी के हित में नहीं है।” ”भारत के साथ संघर्ष विराम के बाद पाकिस्तान की महत्वपूर्ण यात्रा।”

उन्होंने कहा ”हमारे देशों के बीच गहरे संबंधों के कारण ब्रिटेन आतंकवाद का मुकाबला करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भारत, पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ अपनी भूमिका निभाने के लिए दृढ़ संकल्प है कि यह शांति बनी रहे।”

उन्होंने कहा कि यह संदेश न केवल पाकिस्तान और भारत के लिए बल्कि व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी है।

श्री लैमी के हवाले से यह भी कहा गया है कि ब्रिटेन अमेरिका के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम कायम रहे और ”विश्वास-निर्माण उपाय” तथा बातचीत हो।

Next Post

आधार सर्वेक्षण के लिए साथी समिति गठित

Sun May 18 , 2025
जबलपुर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर ने आधार सर्वेक्षण के लिए जिला साथी समिति का गठन किया है। यह जानकारी सचिव शक्ति वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सडक़ों पर या बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले उन बच्चों की पहचान करना है, जिनके पास आधार नहीं है समन्वित कानूनी और […]

You May Like