जबलपुर में भी देखने मिलेंगे टाइगर, पैंथर और भालू

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर जबलपुर अब पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान की ओर अग्रसर है। पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से मदन महल की पहाड़ियों पर स्थित ठाकुरताल क्षेत्र को एक एमिनेंट पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें कई वन्य जीव जैसे टाइगर, पैंथर और भालू देखने को मिलेंगे।

इस महत्वाकांक्षी योजना में ‘फॉरेस्ट सफारी – ज़ू कम रेस्क्यू सेंटर’ और संग्राम-सागर तालाब के समग्र विकास को भी सम्मिलित किया गया है। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा एवं कंसलटेंट श्री दुबे के साथ भोपाल में विस्तृत चर्चा कर योजना की रूपरेखा तैयार की।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि परियोजना को और अधिक गरिमा प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे वीरांगना रानी दुर्गावती जी के नाम पर विकसित करने की घोषणा की है। यह निर्णय जबलपुर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव को और भी सशक्त करेगा। लोक निर्माण मंत्री सिंह ने इस उपलब्धि के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार भी व्यक्त किया है।

Next Post

झाबुआ के गांव शादी के बाद वीरान, गुजरात-राजस्थान के शहरों की ओर पलायन कर रहे आदिवासी

Thu Jul 3 , 2025
झाबुआ: आदिवासी बाहुल जिले में ग्रीष्मकाल में शादियों का सीजन समाप्त होने के बाद एक बार पुनः अंचल में ग्रामीणों का काम के लिए पलायन शुरू हो गया है। जिसके चलते इन दिनों जिले के रेलवे, बस एवं जीप स्टेंड पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिल रहीं है। […]

You May Like

मनोरंजन