नाइट कॉम्बिंग गश्त में 277 बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा

सिंगरौली । जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सिंगरौली पुलिस ने बीती रात व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। एसपी सियाज केएम के मार्गदर्शन में जिलेभर में एक साथ हुई कार्रवाई में 277 बदमाशों एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लंबे समय से फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के साथ निगरानी बदमाशों तथा गुंडा तत्वों की भी जांच की गई। आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन में सभी अनुभागों के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थीं।

तकनीकी शाखा के सहयोग से कट-ऑफ पार्टियां तैनात कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान में 25 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 117 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके अलावा 66 निगरानी बदमाशों और 69 गुंडा बदमाशों की जांच की गई। रातभर चले अभियान में प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्त की गई। चौक-चौराहों पर संदिग्धों की जांच के साथ बैंकों व एटीएम परिसरों का औचक निरीक्षण भी किया गया।

Next Post

मुहेर की विवादित जमीन पर कोर्ट का शिंकजा

Mon Aug 24 , 2026
सिंगरौली। शासकीय और जंगल मद की जमीन के राजस्व अभिलेखों में कथित कूटरचना कर आर्थिक लाभ लेने के गंभीर आरोपों ने प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ा दी है।  मामले में न्यायालय अपर कलेक्टर, जिला सिंगरौली ने सख्त अंतरिम आदेश जारी करते हुए ग्राम मुहेर की विवादित भूमि पर आगामी आदेश […]

You May Like