राजा मर्डर: जांच में पुलिस हुई आक्रामक,दो दिन बढ़ा सोनम और राज का रिमांड, तीन गए जेल

इंदौर. राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को गुरुवार को शिलांग की अदालत में पेश किया. अदालत ने दो मुख्य आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को दो दिन और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि हत्या की साजिश और उसके पीछे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा सके.

शिलांग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को राज हत्याकांड से जुड़े पांचों आरोपियों को आठ दिनों के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने पुलिस को सोनम व राज कुशवाह का दो दिनों का रिमांड बढ़ा दिया है. वहीं अन्य तीन आरोपी विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम और राज से रिमांड के दौरान हत्या की योजना, संलिप्त अन्य लोगों और घटना में प्रयुक्त माध्यमों को लेकर विस्तार से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि दोनों से कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं, जिससे पूरे हत्याकांड की कडिय़ाँ जुडऩे की उम्मीद है. इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर शिलांग और इंदौर पुलिस दोनों सतर्क हैं और लगातार समन्वय बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही हैं. फिलहाल पूरा मामला पुलिस और न्यायालय की निगरानी में है, और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Next Post

राममोहन नायडू ने विमान सुरक्षा, एयरलाइनों के कामकाज की समीक्षा की

Thu Jun 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान की हालिया दुर्घटना के मद्देनजर नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने गुरुवार को जमीनी स्तर की तैयारियों का आकलन करने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए देशभर के हवाई अड्डा निदेशकों के साथ वीडियो लिंक से एक […]

You May Like