आज फिर 10 उड़ानें रद्द, कम नहीं हो रही इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानियां 

इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर उड़ान संकट गुरुवार को भी कम नहीं हुआ. आज इंडिगो एयरलाइंस ने 10 उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे सुबह से ही यात्रियों में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही. इनमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु की उड़ानें शामिल हैं.

एयरपोर्ट स्रोतों ने बताया कि क्रू की कमी के चलते आज भी बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित नहीं हो सकीं. कंपनी की ओर से प्रभावित यात्रियों को टिकट राशि लौटाने और अन्य उड़ानों में समायोजित करने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन लगातार हो रहे रद्दीकरण ने यात्रियों को बेहद परेशान किया है. इससे एक दिन पहले बुधवार को भी इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द हुई थीं. इसी बीच स्टार एयर ने भी इंदौर गोंदिया और इंदौर अहमदाबाद मार्ग पर अपनी सभी चार उड़ानें बंद कर दीं. लगातार दूसरे दिन उड़ानें न चलने से इन मार्गों के यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. यात्रियों का कहना है कि बिना पूर्व जानकारी के उड़ानें रद्द होने से यात्रा कार्यक्रम गड़बड़ा रहे हैं. वहीं एयरलाइन कंपनियां स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयासरत होने की बात कह रही हैं.

Next Post

भालू का आतंक : एकलव्य विद्यालय टमसार के परिसर में दूसरी बार घुसा भालू 

Thu Dec 11 , 2025
सीधी। जिले के कुसमी ब्लॉक के एकलव्य आवासीय स्कूल टमसार में बुधवार शाम एक बार फिर भालू घुस आया। लगातार दो दिनों में भालू के दोबारा परिसर में पहुंचने से छात्रावास में रह रहे 170 बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना वन विभाग को […]

You May Like