केन्द्रीय जेल में ली गई एकता की शपथ

सतना: राज्य शासन व जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल सतना के जेल स्टॉफ व बंदियों ने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण की।एकता. अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिये शासन के निर्देशानुसार इस समारोह का आयोजन किया गया।

जेल अधिकारियों-कर्मचारियों व बंदियो ने देश के पहले गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये। अधिकारियों द्वारा सरदार पटेल के महत्वपूर्ण प्रसंगों से बंदियों को परिचित कराया। अधिकारियों-कर्मचारियों व बंदियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किये।इस अवसर पर श्रीकांत त्रिपाठी जेल उप अधीक्षक, सोनवीर सिंह कुशवाह जेल उप अधीक्षक, अनिरूद्ध कुमार तिवारी कल्याण अधिकारी, अभिमन्यु पाण्डेय सहायक जेल अधीक्षक, फिरोजा खातून अष्टकोण अधिकारी, अनिल प्रताप सिंह सहायक जेल अधीक्षक, जेल स्टॉफ व बंदीगण उपस्थित रहे।

Next Post

बरेठिया-नागौद के बीच 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Sat Nov 1 , 2025
सतना : बहुप्रतीक्षित ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन के अंतर्गत के निर्माणाधीन सतना-पन्ना रेलखण्ड पर सतना से बरेठिया तक का स्पीड ट्रायल रन पहले ही पूरा हो चुका था. इसी कड़ी में शुक्रवार को बरेठिया से नागौद तक 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाने का ट्रायल भी सफल […]

You May Like