सेरेना विलियम्स चार साल बाद क्वीन क्लब से प्रतिस्पर्धी टेनिस में करेंगी वापसी

वॉशिंगटन (वार्ता) अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स चार साल बाद क्वीन क्लब से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करेंगी।

सेरेना विलियम्स इस महीने के आखिर में इंग्लैंड के लंदन स्थित क्वीन्स क्लब में होने वाले महिला युगल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।यह लगभग चार साल बाद होगा जब वह प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करेंगी।

चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता विलियम्स महिला युगल में वापसी करेंगी। उन्हें डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में वाइल्डकार्ड मिला है, जो 8 जून (सोमवार) से शुरू हो रहा है।

44 साल की सेरेना के नाम 23 बड़े एकल खिताब हैं। उन्होंने आखिरी बार सितंबर 2022 में यूएस ओपन के तीसरे राउंड के एकल मैच में प्रतिस्पर्धी तौर पर खेला था।

 

Next Post

कोतवाली परिसर में भिड़े दो आरक्षक

Tue Jun 2 , 2026
सतना: सिटी कोतवाली थाना परिसर में दो आरक्षकों के बीच विवाद का मामला सामने आया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दोनों आरक्षक आपस में बहस करते और एक-दूसरे को धमकाते हुए दिखाई दिए। यह घटना 30 मई की रात की बताई गई।प्राप्त […]

You May Like