हिरन नदी के आसपास के अतिक्रमण से मोहल्लों में हुआ जलभराव

सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले अन्तर्गत नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 19 सहित विभिन्न वार्डों में हिरन नदी में अतिक्रमण के चलते कल दिन भर हुई बारिश मोहल्लों में जलभराव का कहर देखने को मिला।यहां बताते चलें कि अतिक्रमणकारियों के चलते नदी से नाला और नाली बनी हिरन नदी में बारिश के पानी कहर देखने को मिला।

हिरन नदी में अतिक्रमण के अलावा बिना अनुमति के निकाय के निर्धारित मापदंडों के विपरीत अतिक्रमण कर बने भवनों ने नाली और सड़क के लिए जगह नही छोड़ी गई। जिससे बारिश में मोहल्लों में पानी का भराव अक्सर होता है। जानकारों का कहना है कि जब तक हिरन नदी और बिना अनुमति के अतिक्रमण कर बने भवनों पर कार्यवाही नही होती तब तक इस समस्या का समाधान संभव नही है।

Next Post

दिल्ली में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, आठ घायल

Sat Jul 12 , 2025
नयी दिल्ली,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गये। उत्तर पूर्वी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया की वेलकम थाने की पुलिस को एक चार मंजिला […]

You May Like