
ब्यावरा। कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ता युवा दुर्गेश सेन का बुधवार की रात्रि को अपने निवास पर असमायिक निधन हो गया.
सहज, सरल एवं काफी मिलनसार व्यक्तित्व के धनि दुर्गेश सेन कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनका भोपाल में उपचार चल रहा था. बुधवार को कृषि मंडी के सामने स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर लगते ही मिलने-जुलने वालो, कांग्रेसजनों में गहरा शोक छा गया. स्थानीय मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया. बड़ी संख्या में नागरिकों, समाज बंधुओं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
