बारात से लौटते समय हादसा: दूल्हे के पिता की मौत, मौसाजी घायल

गुना। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब गुना जिले के रहने वाले दूल्हे के पिता की बारात से लौटते समय सडक़ हादसे में मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह मावन के पास की बताई जा रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल जिला अस्पताल में भर्ती है।

मृतक की पहचान महेंद्र सिंह परिहार (41) पिता काशीराम परिहार निवासी गुना के रूप में हुई है। वे अपने बेटे अरुण परिहार की शादी के लिए गुना से अशोकनगर बारात लेकर गए थे। बारात का अधिकतर हिस्सा सुबह 4 बजे बस से और कुछ लोग कार से सुबह 8 बजे गुना लौट आए थे। लेकिन महेंद्र सिंह परिहार अपने साढू भाई जीवन सिंह निवासी इंदौर के साथ बाइक से अलग से लौट रहे थे। जब दोनों मावन के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंस गई, जिससे दोनों व्यक्ति लम्बी दूरी तक सडक़ पर घिसटते चले गए। इस भीषण हादसे में महेंद्र सिंह परिहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जीवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

महिला से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार,देशी पिस्टल जब्त

Fri Jun 6 , 2025
इंदौर। पलासिया क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से पिस्टल अड़ाकर चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद बुलेट बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को धरदबोचकर उनके पास से लूटी […]

You May Like

मनोरंजन