सिंगरौली : सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत दियागड़ई गांव में तालाब में डूबने से एक प्रौढ़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस शव को तालाब में बाहर निकाल पीएम के लिए हॉस्पिटल भेजवाते हुये मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामनन्दे यादव पिता खूब यादव उम्र 58 वर्ष निवासी दियागड़ई आज दिन शनिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर जब आसपास लोगों को लगी, तत्काल परिजनों को सूचना दी। जहां परिजनों ने पुलिस को बताया, मौके पर पहुंची पुलिस तालाब से शव को बाहर निकाला। मर्ग कायम कर मामले की पतासाजी की जा रही है।
