अवैध हथियार के साथ 6 बदमाशों को कार से पकड़ा

ग्वालियर। डबरा के नवागत थाना प्रभारी ने अवैध हथियार के साथ 06 बदमाशों को कार सहित गिरफ़्तार किया है। थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने अवैध हथियारों और जिंदा राउंड के साथ बदमाशो को पकड़ा है। एक सफ़ेद कलर की कार में बैठकर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने भितरवार से डबरा आ रहे थे। देहात थाना पुलिस ने चैकिंग कर उक्त कार चालक को रोका। पुलिस को देख कार चालक ने कार की गति और तेज़ कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम कंचनपुर रोड पर कार सहित 06बदमाशो को पकड़ा और तलाशी ली। बदमाशों के पास से 315 बोर के 2 देसी कट्टे 2 जिंदा राउंड, वहीं दूसरे बदमाश से 315 बोर का देशी कट्टा और 2 चले हुए राउंड तथा पांच एंड्राइड मोबाइल जप्त किए गए हैं।

Next Post

चोरी गए सात लाख के सोने-चांदी के जेवरात मिले, नाबालिग निकला मास्टरमाइंड

Thu May 1 , 2025
दतिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरुवार को तीन चोरियों का खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने करीब 7 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। हाल के महीनों में थाना क्षेत्र में लगातार चोरी […]

You May Like