
ग्वालियर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस के नेतृत्व में राम मंदिर चौराहा पर सद्बुद्धि हवन करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा महिलाओं से हवन पात्र छीन लिए जाने एवं महिलाओं को हवन करने से रोकने पर काफी तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
महिला कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर श्रीराम मंदिर चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति सिंह, मनीषा शर्मा, प्रदेश सह सचिव रानू शर्मा, प्रदेश सह सचिव मिथलेश यादव, प्रदेश सह सचिव संजना राजावत, आशा माहौर, फौजिया खान , नगीना खान, पूजा राजपूत, शिखा शर्मा, दिव्यांशी राजपूत, माया, रेखा शिवहरे, राधा माहौर, दामिनी पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
