स्वच्छ, हरे-भरे, प्रदूषण मुक्त और नशामुक्त शहर के लिए आयोजित हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ

ग्वालियर:ग्वालियर शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त, नशा मुक्त बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए आरंभ हुई संगीतमय रामधुन की श्रृंखला में जन कल्याण समिति ग्वालियर द्वारा शनिवार को बीजासेन माता का मन्दिर न्यू कॉलोनी नम्बर 2 विरला नगर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के अलावा आमजन और कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने सुन्दरकाण्ड पाठ में शामिल श्रद्धालुओं को अपने शहर को स्वच्छ और भरा बनाने के लिए डस्टबिन प्रदान करते हुए शपथ दिलाई कि ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने के अभियान के लिए खुद समय दें और अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करें। तोमर ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा का हमारा संकल्प एक वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस दौरान साफ-सफाई को लेकर शहर के लोगों ने रुचि दिखाई, लेकिन यह समझा जाना चाहिए कि स्वच्छता के प्रति सदैव सजग रहने की आवश्यकता है।

Next Post

सरकारी रास्ते पर कट गई अवैध कॉलोनी, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Sun Nov 9 , 2025
सीहोर। शहर में नियम विरुद्ध कई अवैध कालोनियां काट दी गई. इन कालोनियों में प्लाट खरीदने वाले लोग बाद में परेशान होते रहते हैं. कहीं बिजली की समस्या रहती है तो वहीं सड़क नहीं होती तो कहीं नगरपालिका और अन्य विभागों से परमिशन नहीं मिल पाती है. अभी हालही में […]

You May Like

मनोरंजन