अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार से अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा है। थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर रजौआ रोड, बालाजी मंदिर के आगे घेराबंदी की गई। संदिग्ध कार क्रमांक एमपी 04 एचसी 5543 (होंडा सेन्ट्रो) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, जिनमें से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जबकि कार में बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित पिता मुकेश जैन, निवासी चंपाबाग सागर बताया।समक्ष गवाहन कार की तलाशी लेने पर डिक्की से 07 कार्टून में 350 पाव (63 लीटर) देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹35,000/- आंकी गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत लगभग ₹1,00,000/- है। कुल मिलाकर ₹1,35,000/- की संपत्ति जप्त की गई। आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन का लाइसेंस मांगा गया, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मौके से अवैध शराब एवं कार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया .

Next Post

श्योपुर के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का 25 को लोकार्पण

Sun Aug 24 , 2025
श्योपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 25 अगस्त को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केन्द्र में मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितैषी पहल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम में […]

You May Like