
मुरैना। चंबल संभाग के सबसे बड़े नगर मुरैना में आज सुबह शुरू हुई बारिश के कुछ ही देर बाद न्यू हाउसिंग बोर्ड, कलेक्टर कार्यालय के आसपास और शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी था।
शहर के पॉश इलाके न्यू हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भी सड़क पर पानी जमा हो गया। वाहनों के पहिए करीब 4 इंच तक पानी में डूबे नजर आए। बैरियर चौराहा, एमएस रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भी पानी भरा हुआ है। इससे लोगों एवं वाहनचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज की तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है है।
*कल भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान*
मौसम विभाग के अनुसार मुरैना में कल शुक्रवार तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बने रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश जारी रह सकती है।
