दफ्तर में घुसकर वनरक्षकों से अभद्रता, कंप्यूटर बंद कर धमकाया

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत वन परिक्षेत्र कार्यालय में घुसकर एक युवक ने न केवल कंप्यूटर बंद कर सरकारी काम रुकवाया, बल्कि महिला वनरक्षक और उनके साथी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।जानकारी के अनुसार, आस्था परिसर न्यू रामनगर, अधारताल निवासी 27 वर्षीय आस्था श्रीवास्तव पाटन वन परिक्षेत्र कार्यालय में वन रक्षक के पद पर तैनात हैं। जब वह अपने साथी वनरक्षक सौरभ केशरवानी के साथ कार्यालय में शासकीय कार्य निपटा रही थीं।

तभी कार्यालय के सामने रहने वाला महेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ अल्लू ठाकुर निवासी सिविल लाइन, पाटन अचानक दफ्तर के भीतर घुस आया। उसने बिना किसी कारण के दोनों वनरक्षकों से अभद्रता शुरू कर दिया। जब आस्था ने इसका विरोध किया, तो आरोपी और उग्र हो गया।

उसने शासकीय कंप्यूटर का स्विच जबरन बंद कर दिया और चिल्लाते हुए कहा, कार्यालय बंद करो और यहाँ से भाग जाओ, नहीं तो जान से खत्म कर दूँगा।धमकी देने और शासकीय कार्य में व्यवधान डालने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

भक्त प्रहलाद नगर में खड़ी मर्सिडीज समेत तीन वाहन जलकर खाक

Sun Apr 12 , 2026
इंदौर: छत्रीबाग थाना क्षेत्र के भक्त प्रहलाद नगर क्षेत्र में शनिवार रात घर के बाहर खड़े वाहनों में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. घटना में एक मर्सिडीज कार और दो मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं.फायर ब्रिगेड के बालकराम ने बताया कि मौके […]

You May Like