रस्सियों पर जान जोखिम में डालकर पेट पाल रहीं मासूम बेटियां

बेगमगंज। खानाबदोश समाज की मासूम बेटियों के द्वारा पेट की खातिर जान जोखिम में डालकर अपना एवं अपने परिवार का पेट पालने के लिए भरी दोपहर में रस्सी पर चलते हुए कर्तव्य दिखाकर लोगों से मदद की गुहार लगाते हैं।

पढ़ने लिखने की उम्र में मासूम बच्चियों को एक रस्सी पर नंगे पांव  बैलेंस बनाकर नाना प्रकार के करतब दिखाते हुए दर्शकों को अचंभित कर रही है। बहुत ऊंचाई पर रस्सी पर बैलेंस बनाते हुए चलना और नाना प्रकार के कर्तव्य दिखाना निश्चित ही जोखिम भरा काम है।

करतब दिखाने वाली बच्चियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद नहीं मिलती है वह तो खानाबदोश है। आज इधर कल उधर इसी प्रकार रस्सी पर कर्तव्य दिखाकर अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं ।

उधर, सरकार द्वारा घुमंतू जातियों का सर्वेक्षण कराकर उनकी विस्थापन की व्यवस्था की गई थी लेकिन इनका विस्थापन अब तक नहीं हो सका है ।

Next Post

अर्रावती ग्राम पंचायत में लेखराम अहिरवार निर्विरोध सरपंच निर्वाचित

Tue Mar 3 , 2026
​बैरसिया। जनपद पंचायत बैरसिया की ग्राम पंचायत अर्रावती में सोमवार को सरपंच पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निर्विवाद संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी पीसीओ कमलेश शर्मा, नसीम खान और सचिव राजपाल सिंह सोलंकी की उपस्थिति में आयोजित पंचों के सम्मेलन में वार्ड क्रमांक 11 के पंच लेखराम अहिरवार को […]

You May Like