जर्जर होता राऊ ब्रिज और अधिकारी अनजान

इंदौर: एबी रोड को पीथमपुर और राऊ रंगवासा की कई कॉलोनियों में आने जाने वाले राऊ रेलवे ओवर ब्रिज की हालत जर्जर होती जा रही है. पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित उक्त ब्रिज की जर्जर हालत से अधिकारी अनजान है. उक्त ब्रिज पीथमपुर से एबी रोड को जोड़ने वाला मुख्य ब्रिज भी माना जाता है.शहर के महत्वपूर्ण राऊ रेलवे ओवर ब्रिज पर गड्ढों की संख्या बढ़ती जा रही है.

इस ब्रिज से एबी रोड से पीथमपुर जाने और पीथमपुर से एबी रोड आने के लिए रोज हजारों की संख्या में भारी और हलके दोनों वाहन गुजरते हैं. साथ ही राऊ रंगवासा क्षेत्र में बसी कई कॉलोनियों के हजारों रहवासी आने जाने के लिए उक्त ब्रिज का उपयोग करते हैं. रहवासियों को फिर नौकरी या अन्य काम के लिए एबी रोड और पीथमपुर जाना हो, इसी ब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है.

करीब 8 से 10 साल पहले पीथमपुर आने जाने के लिए शासन ने पीडब्ल्यूडी के द्वारा फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण किया था. उक्त फ्लाई ओवर ब्रिज पर लगातार गड्ढों की संख्या बढ़ती जा रही है और अधिकारी को बात संज्ञान में होने के बाद भी कोई सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है. राऊ फ्लाई ओवर ब्रिज की स्थिति यह है कि मैन रेलवे स्पान पर बड़े बड़े गड्ढों के साथ दोनों तरफ उतार पर भी बड़े बड़े गड्ढे है.
एक माह बाद भी हालत जस की तस
इस विषय में पीडब्ल्यूडी प्रभारी कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया ने पूर्व में कहा कि जल्द ही ब्रिज पर सुधार कार्य किया जाएगा. एक महीने बाद भी ब्रिज पर गड्ढों की हालत जस की तस है. इस बारे में प्रभारी कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया को दो बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

Next Post

महिला सरपंच के पति और बेटे चला रहे पंचायत की सरकार

Fri Sep 12 , 2025
महू:महू विकासखंड की कई पंचायतों में महिला सरपंचों की जगह उनके पति और बेटे ही पंचायत की बागडोर संभाल रहे हैं. हालात ये हैं कि जहां महिला सरपंच चुनी गई, वहां असली फैसले उनके पति या बेटे ले रहे हैं.शासन की स्पष्ट मनाही के बावजूद पंचायत सचिव और जिम्मेदार अधिकारी […]

You May Like