होलीडे 2026 सिंगरौली कार्यक्रम पर आपत्ति, सनातन रक्षा मंच ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली: होली पर्व के अवसर पर प्रस्तावित “होलीडे 2026 सिंगरौली” कार्यक्रम को लेकर सनातन रक्षा मंच महाकौशल प्रांत, विभाग सिंगरौली ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने जिला पुलिस अधीक्षक सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम में अश्लीलता रोकने एवं विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि होली भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, किंतु चुंनकुमारी स्टेडियम के समीप आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में टिकट आधारित एंट्री, डीजे, मदिरापान एवं कथित अशोभनीय गतिविधियों की आशंका जताई गई है।

संगठन का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है तथा सनातन परंपराओं की गरिमा प्रभावित हो सकती है।यह ज्ञापन सनातन रक्षा मंच महाकौशल प्रांत की ओर से सौंपा गया। ज्ञापन पर प्रमुख रूप से संगठन के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें राहुल शाह, जितेन्द्र (दीपेंद्र) सिंह, बृजेन्द्र कुशवाहा, विकेश जायसवाल, अमित सोनी एवं रोहित के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यकर्ताओं के भी हस्ताक्षर एवं मोबाइल नंबर अंकित हैं, जिससे सामूहिक सहमति दर्शाई गई है।

संगठन ने 4 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रशासन से कड़ी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा किसी भी प्रकार की अश्लीलता पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Next Post

महिलाओं के योगदान के बिना विकसित भारत की परिकल्पना अधूरी

Mon Mar 2 , 2026
सागर: सागर जिले के डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के रंगनाथन भवन में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार खरे ने सी. वी. रमन के वैज्ञानिक आविष्कारों का उल्लेख करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में महिलाओं […]

You May Like

मनोरंजन