
दतिया। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने आज शाम नामांकन फॉर्म खरीद लिया। फिलहाल कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। घनश्याम सिंह 13 जुलाई को नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। घनश्याम सिंह दतिया राजपरिवार के कुंवर हैं।
