उमंग उत्सव 2026 की 20वीं वर्षगांठ पर दिव्यांगजनों का सम्मान, राज्यपाल ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल: रविन्द्र भवन में उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित उमंग उत्सव 2026 के 20वीं वर्षगांठ समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग एवं विकलांगजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके आत्मबल, संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज के प्रेरणास्रोत हैं, जो अपनी मेहनत और लगन से नई मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि दिव्यांगजनों को समान अवसर और सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किए गए। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और प्रतिभागी मौजूद रहे।

Next Post

रामेश्वर शर्मा और मालती राय की मौजूदगी में राजा भोज एयरपोर्ट पर नई सुविधाओं की शुरुआत

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय की उपस्थिति में राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाली कई आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत की गई।एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक अराइवल हॉल, अत्याधुनिक फायर स्टेशन और डिजी यात्रा जैसी व्यवस्थाएं शुरू की गईं, जिससे यात्रियों […]

You May Like