अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और रिवाल्वर जब्त

भोपाल। अवैध हथियारों के साथ क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल और रिवाल्वर जब्त की है. इस प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनसे कुल 4 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 1 रिवाल्वर 5 कारतूस और 8 मोबाइल फोन बरामद किये जा चुके है. पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड पाए गए हैं. आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी, अवैध हथियारो की तस्करी के बडे खुलासे की संभावना है.

क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी रॉयल मार्केट क्षेत्र में देखे गए हैं. त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने ताजुल मस्जिद के सामने और यूनिक अस्पताल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध अकमल अली (21) और समी खान (19) निवासी तलैया को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने ये अवैध हथियार ‘तालिब’ नागक व्यक्ति से खरीदे थे. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अकमल के पास से बेनाजीर ग्राउंड की दीवार से 1 रिवाल्वर और शमी के पास से वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग से 1 पिस्टल बरामद की है. क्राइम ब्रांच ने मामले में इससे पहले 8 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों की जब्ती की है. आरोपी दानिश उर्फ दन्नी खान, मोहम्मद अमन, मोहम्मद मुस्तफा, तालिब खान, अरशान खान, सरफराज पठान, गुफरान और अली खान की गिरफ्तारी पूर्व में हुई है. ताजा कार्रवाई के बाद, अब तक इस पूरे गिरोह के कुल 10 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं और पुलिस ने कुल 5 घातक हथियार बरामद कर इनके नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. दोनों आरोपियों से गिरोह के अन्य संभावित स्थानों के बारे में गहन पूछताछ जारी है.

Next Post

कार में रखे 3 लाख नगद सहित सामान चोरी, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Thu Jul 2 , 2026
भोपाल। बागसेवनिया इलाके में अज्ञात चोर ने एक डॉक्टर की कार से बैग चोरी कर लिया. चोरी गए बैग में 3 लाख रुपये नकद सहित सामान रखा था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपियों की […]

You May Like