भिंड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे लेटकर सुसाइड

भिंड: भिंड रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के चलते ही पटरी पर अपना सिर रख दिया। ट्रेन का पहिया उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनेपुरा गांव के रहने वाले राजीव जोशी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

रेलवे पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह भदौरिया ने बताया कि राजीव जोशी करीब एक घंटे से स्टेशन पर बैठा हुआ था। इटावा-कोटा पैसेंजर ट्रेन के आने पर वह ट्रेन में चढ़ा और फिर दूसरी तरफ उतर गया। काफी देर तक घूमने के बाद जैसे ही ट्रेन चलने लगी, वह नीचे लेट गया। उसने ट्रैक पर अपना सिर रख दिया। इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचित किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के भाई दीपक जोशी ने बताया कि राजीव आधार कार्ड लेकर घर से निकले थे। उनका परिवार ग्वालियर रहता है।

Next Post

पर्यटन क्विज़ से बढ़ी छात्रों में पर्यटन जागरूकता

Sat Aug 2 , 2025
बालाघाट: मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा बालाघाट में पर्यटन क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें 207 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। चक्रवर्ती पब्लिक स्कूल बैहर की टीम सारस A प्रथम रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। क्विज़ में मल्टीमीडिया प्रस्तुति द्वारा […]

You May Like