पर्यटन क्विज़ से बढ़ी छात्रों में पर्यटन जागरूकता

बालाघाट: मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा बालाघाट में पर्यटन क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें 207 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। चक्रवर्ती पब्लिक स्कूल बैहर की टीम सारस A प्रथम रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

क्विज़ में मल्टीमीडिया प्रस्तुति द्वारा प्रश्न पूछे गए। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पर्यटन स्थलों के भ्रमण हेतु कूपन प्रदान किए गए। इस आयोजन से छात्रों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी।

Next Post

नि:शुल्क शव वाहन सेवा, 1080 पर कॉल कर लें लाभ

Sat Aug 2 , 2025
बालाघाट:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई नि:शुल्क शव वाहन सेवा का लाभ अब बालाघाट जिले को भी मिल गया है। इस योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल में मृत्यु होने पर शव को नि:शुल्क घर या श्मशान तक पहुंचाया जाएगा। सेवा के लिए 1080 पर कॉल कर वाहन मंगाया […]

You May Like