कार में रखे 3 लाख नगद सहित सामान चोरी, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में अज्ञात चोर ने एक डॉक्टर की कार से बैग चोरी कर लिया. चोरी गए बैग में 3 लाख रुपये नकद सहित सामान रखा था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर आदित्य पाठक निवासी बरखेड़ा पठानी अवधपुरी खुद का क्लीनिक चलाते हैं. डाक्टर पाठक की बेटी साकेत नगर स्थित निजी स्कूल की छात्रा है. बुधवार को डाक्टर पाठक अपनी पत्नी के साथ बेटी को कार से स्कूल छोडऩे पहुंचे थे. उन्होंने अपनी कार को स्कूल के गेट के सामने पार्क किया और लाक करना भूल गए. बेटी की स्कूल अंदर छोड़ने के लिए दोनों पति पत्नी चले गए. वापस लौट कर जब उन्होंने देखा तो कार के अंदर रखा उनका 3 लाख रूपए नकद से भरा बैग गायब था. कार में उनका लैपटाप, जरूरी दवाइयां सहित अन्य सामान भी नहीं था. फरियादी ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. बागसेवनियां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है.

Next Post

बुजुर्ग दंपत्ति की हत्याकांड़- पुलिस ने किया मोबाइल बरामद, रिश्तेदारों और किराएदारों से पूछताछ

Thu Jul 2 , 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. वारदात के बाद से मृतकों का मोबाइल फोन भी गायब था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक सुदामा नगर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में […]

You May Like