रामेश्वर शर्मा और मालती राय की मौजूदगी में राजा भोज एयरपोर्ट पर नई सुविधाओं की शुरुआत

भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय की उपस्थिति में राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाली कई आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत की गई।एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक अराइवल हॉल, अत्याधुनिक फायर स्टेशन और डिजी यात्रा जैसी व्यवस्थाएं शुरू की गईं, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव और तेज, सुरक्षित सेवाएं मिल सकें।

इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जारापु राममोहन नायडू राजकोट से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।नई सुविधाओं के शुरू होने से एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित होगी। डिजी यात्रा से यात्रियों को संपर्क रहित और तेज प्रक्रिया का लाभ मिलेगा, जबकि आधुनिक फायर स्टेशन से आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी।

Next Post

खेत में कचरा जलाने की लापरवाही पड़ी भारी, घर का पिछला हिस्सा जलकर खाक

Sun Mar 29 , 2026
सिंगरौली: जिले के देवसर क्षेत्र में एक भीषण आगजनी की घटना हुई है।ग्राम पंचायत पुरवा के कुसहमा टोला में शिवकुमार कोल के घर मे आग लगने से एक घर का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल […]

You May Like