
ओंकारेश्वर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा ओंकारेश्वर पहुंचे। सुबह 9:30 बजे वे कोठी हेलीपैड पर उतरे। यहां से मुख्यमंत्री गोमुख घाट पहुंचे, जहां उन्होंने दादागुरु के साथ मां नर्मदा का पूजन-अभिषेक किया।
इस अवसर पर दादागुरु के सानिध्य में हजारों नर्मदा परिक्रमावासियों की मौजूदगी में पांचवीं नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। यह 125 दिवसीय परिक्रमा ओंकारेश्वर के गोमुख घाट से प्रारंभ की गई है। यात्रा का समापन मार्च माह में ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर होगा।
नर्मदा परिक्रमा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और परिक्रमावासी मौजूद रहे। मां नर्मदा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की शुरुआत की।
*गोमुख घाट पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट मंत्री विश्वाससारंग स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मांधाता विधायक नारायण पटेल गुजरात के पूर्व राज्यसभा सांसद भरत भाई परमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी , गौतम जी विधायक छाया मोर आदि ने मां नर्मदा का पूजन अभिषेक किया*
**खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता खंडवा एसपी अगम जैन पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे
ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ओंकारेश्वर के गोऊमुख घाट पर दादा गुरु तथा हजारों नर्मदा परिक्रमावासियो ने ओंकारेश्वर के गोमुख घाट से1 25 दिन परिक्रमा का प्रारंभ किया साथ मां नर्मदा का अभिषेक पुजन किया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्बोधित में कहा कि जिस तरह हवा को नहीं देख सकते ईश्वर को नहीं दे सकते लेकिन हम जैसे हवाओं को महसूस करते हैं उसी प्रकार परमात्मा को दादा गुरु संतो के साथ में हम महसूस कर सकते दादा ने मां की परिक्रमा एक बार नहीं दो बार में तीन बार नहीं जो पांचवी बार आगे बढ़े हैं बहुत ही अद्भुत और संतों का हम सब पर आशीर्वाद बना रहे विवेकानंद जी ने 100 साल पहले कहा था कि विश्वमे में सनातन धर्म शक्ति आएगी साथ में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग स्थानिक शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक नारायण पटेल खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता खंडवा एसपी अगम जैन एसडीएम पंकज वर्मा नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारदी ने भी अभिषेक किया कार्यक्रम को परिक्रमा वासियों को संबोधित दादा गुरु मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल कैलाश विजय वर्गीय ने कियाकार्यक्रम के पश्चात 11:30 पर हेलीकॉप्टर द्वारा ओंकारेश्वर से भोपाल रवाना होंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मां नर्मदा के दर्शन पूजन अभिषेक किया
