केन्द्रीय बजट में व्यापारियों के हितों का रखा गया संपूर्ण ध्यान: कुंवर सिंह

सीधी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट किसान, महिला, युवा एवं व्यवसाइयों के लिए हितकारी और कल्याणकारी है। एमएसएमई और स्टार्टअप के माध्यम से नौकर नहीं, नौकरी देने वाला उद्योगी बनाने का संकल्प है। इस बजट में प्रत्येक प्रदेश को लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक और प्रत्येक जिले को 6635 करोड़ से अधिक का बजट मिलेगा, जिससे जिला और प्रदेश सशक्त और समृद्धिशाली बनेगा।

उक्त आशय के विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने भाजपा कार्यालय में आयोजित केन्द्रीय बजट पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के विशिष्ट आतिथ्य में बतौर मुख्य अतिथि कही। धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और समृद्धशाली हो रहा है। दुनिया जहां मंदी के दौर से गुजर रही है वहीं हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्रों का कुल कर्ज जीडीपी का 111 प्रतिशत है जबकि हमारा कर्ज जीडीपी का 4.5 प्रतिशत से भी कम है। पेश किया गया केन्द्रीय बजट में व्यापारियों के हितों का संपूर्ण ध्यान रखा गया है। विधायक श्री टेकाम ने आए हुए सभी व्यापारी का व्यापारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मोदी जी के राज में व्यापारी निर्भय और निडर होकर अपना व्यापार कर रहे हैं। पहले कई प्रकार के टैक्स लगते थे। अब एक देश एक टैक्स से व्यापारियों को राहत मिली है।

व्यापारी संवाद में नवनियुक्त संभागीय सह प्रशिक्षण प्रभारी के.के.तिवारी, व्यवसायी और पूर्व नपा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, गोपाल गुप्ता, कमल कामदार, भोला प्रसाद गुप्ता, आलोक केसरी ने भी अपने विचार रखें और बजट को व्यापारी पोषित बजट बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, बजट टोली के संयोजक विश्व बंधुधर द्विवेदी, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, चंद्रपाल सिंह उइके, लोरिक प्रसाद यादव, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सुनीता रानी वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव, आनंद परियानी सहित जिले के सैकड़ो व्यवसायी उपस्थित रहे।

बजट में सभी वर्गों का हित और विकास: देव कुमार

भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि पेश किए गए केन्द्रीय बजट में सभी वर्गों का विशेष हित और विकास को ध्यान में रखा गया है। व्यापारियों के साथ-साथ किसान, महिला और युवाओं का पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। कुल मिलाकर सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को सार्थक करने वाला बजट है।

दूरगामी और सशक्तिकरण वाला बजट: रीती

सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि बजट को विजन 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के मद्देनजर लाया गया है। बजट में व्यापारियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए दूरगामी और सशक्तिकरण वाला बजट है। पहले 2 बजट पेश होते थे किन्तु एक देश एक बजट प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पेश हुआ। बजट के माध्यम से व्यापारी आत्मनिर्भर बने और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना समूचा योगदान ईमानदारी के साथ करें।

Next Post

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में बंटेगी फरियाली खिचड़ी

Mon Feb 9 , 2026
मंदसौर। श्री कृष्ण कामधेनु सामाजिक एवं धार्मिक लोक न्यास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर न्यास के सदस्यों ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। संस्था ने बताया […]

You May Like