सिंगरौली। बेलगांव का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर झाड़ू के पास बेसुध हालत में लेटा दिखाई दे रहा है।
वीडियो को गांव के सरपंच से जोड़कर फिल्मी अंदाज में तंज कसा जा रहा है। इसे लेकर पंचायत व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं।
पंचायत चुनाव से पहले इस वीडियो के जरिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे गांव के विकास और जनहित के प्रति गंभीर प्रतिनिधियों को चुनें।
हालांकि, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और उसके सरपंच होने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।