जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में एक ऑफिसर की पत्नी के गले में झपट्टामाकर स्कूटी सवार लुटेरों ने मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।पुलिस के मुताबिक श्रीमती अनीता धौलपुरी 57 वर्ष निवासी गुरुदेव कालोनी सूपाताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपने घर के पास मदन महल पहाडी जाने बाली सडक़ पर फूलवाले की दुकान के सामने किराए की दुकान मे जनरल स्टोर की दुकान खोली है।
उसके पति खमरिया में एडमिन आफिसर के पद पर कार्यरत हैं। शाम पांच बजे सूपाताल से एलआईसी की ओर जाने बाली मेनरोड पर आई और लगभग 25 पैकिट दूध अलग अलग मात्रा के थैला में लेकर लौटने लगी तभी सामने से एक नीले रंग की बिना नंबर की स्कूटी में 20-22 वर्ष के तीन लडके जिसमे सामने वाला लडक़ा जो गाडी चला रहा था.
उसके सामने सडक़ पर आकर स्कूटी को रोके और फूलवाले की दुकान के सामने जहां भिखारी बैठा था बडी जोर से चिल्लाए, जिससे वह डर गई और तभी स्कूटी में बीच में बैठे लडक़े ने उसके गले में पहना काली रंग की मोती का मंगलसूत्र जिसमे सोने का करीब 4.5 ग्राम का पेंडल लगा है कीमती 50, 000-रुपये का पकडकर खींचने लगा, उसने उससे मंगलसूत्र पकडक़र छुडाने की कोशिश की तो तीनो बोले कि मंगलसूत्र हमे दे दे नहीं तो यही खत्म कर देंगे और गले से मंगलसूत्र छीनकर मुख्य सडक़ से देवताल की ओर स्कूटी से भाग गए।
