अवैध एमडी ड्रग्स तैयार करने के लिये केमीकल को पकड़ने में मिली आलोट पुलिस को सफलता

रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर अवैध एमडी ड्रम्स तैयार करने में उपयोगी केमिकल 2-ब्रोमो-4 मिथाईल प्रोपीफिनेन पकडने में सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.08.2026 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर एनसीबी जोन इन्दौर के अधिकारी कर्मचारी को हमराह लेकर कार्यवाही करते हुये आलोट मे एमडी ड्रम्स तैयार करने के लिये केमीकल के दो ड्रम आने की सूचना पर श्याम ट्रांसपोर्ट आलोट के आनर विजय पिता कृष्णगोपाल पुरोहीत उम्र 39 साल निवासी रावला गली आलोट के बताये अनुसार व हम्माल जगदीश पिता रामलाल धनगर उम्र 49 साल निवासी उपरलीटोली गायरी मोहल्ला आलोट द्वारा ट्रांसपोर्ट पर ड्रमो को नीरज पांचाल की वेल्डिग की दुकान पर रखवाने का बताने पर नीरज पिता लक्ष्मण पांचाल उम्र 40 साल निवासी मण्डी के पीछे आलोट की निशादेही में कार्यवाही करते हुये नीरज पांचाल की वेल्डिग की दुकान के सामने आलोट से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये 55.140 किलोग्राम 2-ब्रोनो-4 मिथाईलप्रोपीफिनेन केमीकल आर्टिकल ्र व 55.000 किलोग्राम 2-ब्रोमो-4 मिथाईल प्रोपीफिनेन केमीकल आर्टिकल क्च को जप्त कर अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध थाना आलोट पर अप क्रमांक 446/2026 धारा 27 क, 30 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

बरामद माल – दो निले ड्रम में 110.140 किलोग्राम 2-ब्रोमो-4 मिथाईलप्रोपीफिनेन केमीकल

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में निरी. योगेश पाटीदार, प्रआर 20 राहुल राठौर, आर 02 सुनिल, आर 1177 शुभम भाटी, आर. 710 लोकेन्द्र शर्मा आर चालक 182 अनिल, एनसीबी इन्दौर जोन के उनि हर्षित सोनी, आरक्षक ईबर चन्दाना का सराहनीय योगदान रहा है।

Next Post

सीजेपी ने पांच सितंबर को इंडिया गेट पर मार्च निकालने की नहीं मांगी है इजाज़त: दिल्ली पुलिस

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पांच सितंबर को होने वाले शांतिपूर्ण विरोध मार्च की अनुमति के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है। गौरतलब है कि सीजेपी ने सोमवार को पार्टी की बैठक के बाद राजधानी में एक […]

You May Like

Play sound