कलेक्ट्रेट में प्रारंभ हुआ विश्राम कक्ष सह मातृ शिशु देखभाल केन्द्र

ग्वालियर: कलेक्ट्रेट परिसर में बच्चों और माताओं की सुविधा के लिए विश्राम कक्ष सह मातृ–शिशु देखभाल केंद्र का निर्माण कराया गया है। यह केंद्र विशेष रूप से उन माताओं और छोटे बच्चों के लिए स्थापित किया गया है, जो विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए कलेक्ट्रेट आते हैं और अपने कार्य के लिये कुछ समय व्यतीत करना पड़ता है। ग्वालियर कलेक्टर ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ इस केन्द्र का शुभारंभ किया । कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्य करने वाली महिला अधिकारियों के साथ-साथ कलेक्ट्रेट में अपने कार्य से आईं महिलायें और बच्चे भी शामिल हुए। शुभारंभ के अवसर पर ही बच्चों ने कक्ष में स्थापित किए गए खिलौनों का भी आनंद लिया।

इस नवाचार के अंतर्गत माताओं को अपने शिशुओं के पोषण, देखभाल एवं पालन के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। केंद्र में माताओं के बैठने एवं विश्राम की व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान, स्वच्छता, पीने का पानी एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ आती हैं। ऐसे में माताओं को शिशु को स्तनपान कराने, उसकी देखभाल करने या कुछ समय विश्राम करने में कठिनाई होती थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह शासन विश्राम कक्ष एवं मातृ–शिशु केंद्र विकसित किया गया है।

Next Post

एसडीओपी रवि भदौरिया पर की गयी प्रतिकूल टिप्पणियां हाईकोर्ट ने हटाई

Fri Jan 9 , 2026
ग्वालियर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच की एकल पीठ ने एसडीओपी रवि भदौरिया के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की तरफ से की गयी प्रतिकूल टिप्पणियों को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में कहा है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर या कलंकित करने वाली टिप्पणी करने से […]

You May Like