संवेदनशील क्षेत्र में बढ़ाई जाएं कैमरों की संख्या: एसपी

जबलपुर: लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार किया जाएं। ऐसे अपराधी जिनके 5 या 5 से अधिक अपराध हैं, सक्रिय गुण्डा बदमाश एवं चाकूबाज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके।

यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम में गुरूवार को अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए कहीं। बैठक में त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि, बीएनएस, प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी।

इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी समेत समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Next Post

भागीरथपुरा जल कांड के आखिर असली गुनहगार कौन है....?

Fri Jan 9 , 2026
ओपी श्रीवास्तव इंदौर:भागीरथपुरा में दूषित जल आपूर्ति ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शहर के विकास मॉडल में चमक दमक भले ही दिखे, पर व्यवस्था की तकनीकी नींव कितनी कमजोर है! जिस शहर को स्वच्छता में देश का सर्वोच्च दर्जा मिलता रहा, वहीं के नागरिक जब प्रदूषित […]

You May Like

मनोरंजन