नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से यहां उपराष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी स्वयं उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। श्री राधाकृष्णन ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी की इस शिष्टाचार भेंट के लिए आभार व्यक्त किया और इसे सार्थक बातचीत बताया। सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों और राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श हुआ है। सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें देश के समग्र विकास, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका तथा वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर बातचीत का विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया गया है।
Next Post
एनडीपीएस मामले में 5.88 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फैसल और अलफिया शेख पर कार्रवाई
Mon Feb 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को बताया कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट, 1985 (एनडीपीएस एक्ट) के एक मामले में फैसल शेख, अलफिया शेख और अन्य के खिलाफ लगभग 5.88 करोड़ रुपये मूल्य की सात अचल संपत्तियां कुर्क की गई […]

