जमोड़ी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन मे लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त

सीधी। जमोड़ी पुलिस की घेराबंदी को समझ कर चालक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ कर फरार हो गया। अवैध रेत परिवहन पर जमोड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. केदार परौहा‌के नेतृत्व में थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है। जब्त वाहन एवं रेत की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को थाना जमोड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत लोड कर जमोड़ी खुर्द से विद्युत विभाग कार्यालय होते हुए मुख्य मार्ग की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। विद्युत विभाग कार्यालय के पास जमोड़ी खुर्द की ओर से आते हुए ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच पर ट्रॉली में रेत लोड पाई गई, जिसके कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

पुलिस द्वारा मौके से सोनालिका डीआई 745 आईआईआई ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। चालक की पहचान अनिल कपूर जायसवाल पिता राजमणि जायसवाल उम्र 36 वर्ष, निवासी भेलकी खुर्द के रूप में हुई। आरोपी चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Next Post

क्षिप्रा नदी के रामघाट में नहाते समय डूबा युवक, पहचान के प्रयास

Wed Oct 7 , 2026
उज्जैन। क्षिप्रा नदी रामघाट पर मंगलवार शाम एक युवक डूब गया। उसकी तलाश के लिये होमगार्ड जवानों ने छलांग लगाई। कुछ देर बाद उसका शव बाहर निकाला गया। लेकिन बुधवार सुबह तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी जिसके प्रयास किया जा रहे थे। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि […]

You May Like