
इंदौर। बाणेश्वर कुंड मेला ग्राउंड में 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक ही मंच से 21 कन्याओं का विवाह संपन्न होने पर पूरे परिसर में उल्लास और भावुकता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में परिजन एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
