चावल, गेहूं, दालें, चीनी नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। गेहूं, दालों और चीनी के भाव भी टूट गये। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 33 रुपये घटकर 3,826 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं चार रुपये कमजोर हुआ और 2,859.91 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 3,318.60 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही।
खाद्य तेलों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 221 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गयी। वनस्पति में सात रुपये और सूरजमुखी तेल में 35 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। सरसों तेल 35 रुपये और सोया तेल छह रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। पाम ऑयल सात रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त में रहा।
दाल-दलहनों में नरमी रही। चना दाल 38 रुपये और तुअर दाल 85 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल की कीमत 45 रुपये और मूंग दाल की 42 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मसूर दाल में 68 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी।
गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 14 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। हालांकि चीनी तीन रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

अक्टूबर में यात्री वाहनों की बंपर बिक्री

Sat Nov 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) त्योहारी सीजन और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में राहत के कारण अक्टूबर में देश में यात्री वाहनों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गयी और मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स तथा किआ इंडिया ने मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया। देश की सबसे बड़ी […]

You May Like