मप्र में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश महिलाओं और बच्चों के लिए देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच 21,175 महिलाएं लापता हुईं और 10,840 दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज की गईं। प्रतिदिन औसतन 38 महिलाएं लापता और 20 के साथ दुष्कर्म हो रहा है।

साढ़े चार वर्षों में 59,365 बच्चे लापता हुए, जिनमें 80% लड़कियां हैं। 6,035 अब भी गायब हैं। उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में इसे प्रशासनिक विफलता और संवेदनहीनता का प्रतीक बताया है। उन्होंने खुले पत्र में कहा जनता सवाल पूछ रही है,क्या बयान और औपचारिक बैठकें ही समाधान हैं? सरकार संवेदना से न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम कब उठाएगी?

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले पर UNSC रिपोर्ट में मुहर: 'TRF' जिम्मेदार, लश्कर-ए-तैयबा से भी जुड़े तार, भारत की कूटनीतिक जीत!

Wed Jul 30 , 2025
आतंकवादी संगठन ने दो बार ली थी हमले की जिम्मेदारी, पाकिस्तान के झूठ का हुआ पर्दाफाश, वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का दावा नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी रिपोर्ट में पहलगाम आतंकी हमले के लिए ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को जिम्मेदार ठहराया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।