राहुल गांधी कोलंबिया पहुंचे

नयी दिल्ली, 29 सितंबर ( वार्ता ) दक्षिण अमेरिका के चार देशों की यात्रा पर गये लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को कोलंबिया की राजधानी बोगोटा पहुंचे।

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में हवाई अड्डे पर श्री गांधी के स्वागत का एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी।

पार्टी ने आगे कहा “श्री गांधी कोलंबिया के बोगोटा पहुंचे। वह दक्षिण अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां उनका चार देशों के राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है।”

Next Post

भारत और भूटान पहली बार रेल मार्ग से जुड़ेंगे, परियोजना पर पूरा निवेश रेलवे करेगा

Mon Sep 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 सितम्बर (वार्ता) भारतीय रेलवे पहली बार भूटान के दो शहरों गेलेफू और समत्से को रेल संपर्क से जोड़ेगा और इस पर चार हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया जायेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहली परियोजना असम […]

You May Like