
ब्यावरा।बसंत पंचमी का पर्व नगर सहित जिले भर में श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ मनाया गया. नगर में परंपरानुसार माँ फलौदी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. रथ में सवार होकर माँ फलौदी भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकली. माँ फलौदी के जयकारों से समूचा वातावरण ममतामयी हो गया.
प्रातः के समय नगर में वाहन रैली निकालकर स्थानीय शासकीय सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरत किए गये. इसके बाद गोरधन चौक जूना ब्यावरा से शोभायात्रा प्रारंभ हुई. रथ में माँ फलौदी का चित्र विराजमान था. भक्त रथ को हाथो से खींचते हुए चल रहे थे.
पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
शोभायात्रा का रास्ते भर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, सेवाभावी संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं के द्वारा स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया.
सामुहिक महाआरती की प्रमुख मार्गो से होते हुए शोभायात्रा मुल्तानपुरा स्थित माधव जीन पहुंची. जहां पर धार्मिक, सामाजिक आयोजन हुए. परिजनों के साथ पूजा-अर्चना की तथा सामुहिक महाआरती का आयोजन हुआ. बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनदास करोडिय़ा, पुरुषोत्तम गुप्ता, बालकृष्ण करोडिय़ा, कैलाश गुप्ता फलौदी एजेंसी, रामबाबू किल्ला वाले, रामेश्वर पगारा वाले, गिरिराज सिंगी, पुरुषोत्तम गुप्ता फलौदी, गिरिश गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, ब्रजमोहन, हरीश नटराज, दिलीप क्वालिटी, नवयुवक संघ अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, कमलेश गुप्ता, आशीष घाटी वाले, रणछोड़ करोडिया, द्वारका गुप्ता, विनोद गुप्ता, बालकृष्ण करोडिया, राजकुमार गुप्ता मलावर वाले, पुरुषोत्तम तालौडी वाले, श्री नाथ भैंसाना वाले, गोपाल भीलवाडिया वाले, अंकुर, चेतन जुलानिया, नितेश, अर्पित गुप्ता, दीपेश भानेज, गिरिराज गुप्ता मलावर वाले, अनिल, राहुल, तनु, आदित्य, मोहन, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, समाज बंधु उपस्थित रहे.
